फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुचेतगढ़ से 13 को रवाना होगी बीएसएफ की साइकिल रैली, पहुंचेंगे गुजरात

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर बीएसएफ की ओर से एक साइकिल रैली आयोजित की जा रही है। 13 अक्तूबर को यह रैली सुचेतगढ़ की ऑक्ट्राय पोस्ट से शुरू होगी और देश के विभिन्न हिस्सों से होती हुई 13 नवंबर को गुजरात के भुज में संपन्न होगी। एडीजीपी मुकेश सिंह इसको हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसमें बीएसएफ के 12 साइकिलिस्ट शामिल होंगे।
विज्ञापन

रैली में शामिल लोग 32 दिन के भीतर 25 शहरों से होते हुए 2112 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। रैली पंजाब, जम्मू, राजस्थान और गुजरात के 25 शहरों से होकर जाएगी। इस रैली की योजना भारत-पाक सीमा क्षेत्र के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और भाईचारे के संदेश को फैलाने के लिए बनाई गई है। इस साइकिल रैली का एक अन्य उद्देश्य युवाओं को बीएसएफ और अन्य सुरक्षा बलों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना है। पिछले साल भी यह रैली आयोजित की गई थी। बीएसएफ के आईजी डीके बोरा ने कहा कि इस साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती आबादी के बीच स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना और सीमा सुरक्षा बल और अन्य सशस्त्र बलों में शामिल होने के लाभों को दिखाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें