फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर सेक्टर में सेना ने दुश्मन को कराया ताकत का एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प की ओर से अखनूर सेक्टर में युद्धाभ्यास जारी है। इसमें सेना के टैंक, फाइटर हेलिकॉप्टर और अन्य हथियारों से अभ्यास किया जा रहा है। सोमवार को सेना की उत्तरी कमान के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह भी इसके गवाह बने। उन्होंने इस अभ्यास में शामिल सैन्य जवानों और अफसरों से मुलाकात भी की।
विज्ञापन

सैन्य प्रवक्ता का कहना है कि इसका आयोजन सेना की तैयारियों को लेकर किया गया है। समय-समय पर इस तरह के अभ्यास किए जाते हैं, ताकि सेना को हर समय दुश्मन का मुकाबला करने के लिए तैयार रखा जाए। साथ ही इसके माध्यम से सेना को मिलने वाले समय-समय पर आधुनिक हथियारों का अभ्यास भी कराया जाता है। पिछले कुछ वर्षों से लगातार सेना को तकनीकी तौर पर मजबूत किया जा रहा है। सेना के पास मौजूद हथियारों और विस्फोटक के साथ नया अमला मिल रहा है। इसके बारे में सैन्य जवानों को जानकारी होना जरूरी है। लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने जवानों का हौसला बढ़ाया और उनसे रूबरू होकर प्रोत्साहित किया। वहीं इस अभ्यास ने पड़ोसी मुल्क को भी अपनी ताकत का अहसास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें