फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटनागर को 5 बोर्डों का अध्यक्ष बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सरकार ने उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर को पांच बोर्डों जिसमें जम्मू कश्मीर समाज कल्याण बोर्ड और अनुसूचित जाति विकास और कल्याण सलाहकार बोर्ड शामिल हैं का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके अलावा उन्हें जम्मू कश्मीर महिला विकास प्राधिकरण के निदेशक मंडल का अध्यक्ष भी मनोनीत किया गया है। जम्मू कश्मीर अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग विकास निगम का भी उन्हें अध्यक्ष बनाया गया है। जम्मू कश्मीर बाल सुरक्षा समिति का अध्यक्ष सलाहकार भटनागर को मनोनीत किया गया है। इसके अलावा भटनागर को अन्य पिछड़ा वर्ग विकास अैर कल्याण सलाहकार बोर्ड का उपाध्यक्ष, पहाड़ी भाषी लोगों के सलाहकार विकास बोर्ड का भी उन्हें उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधवा, विकलांग, बेसहारा और आतंकवाद प्रभावित बुजुर्ग लोगों के पुनर्वास के बोर्ड का भी उपाध्यक्ष सलाहकार भटनागर को बनाया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव डा पीयूष सिंगला ने सोमवार को आदेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें