फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडीए गाउंड की नहीं मिली अनुमति, गांधीनगर में होगी पीडीपी की रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पीडीपी की अध्यक्ष एवं गुपकार गठबंधन की उपाध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की नौ अक्तूबर को जम्मू में प्रस्तावित रैली में भीड़ जुटाने की तैयारी में पार्टी नेता और कार्यकर्ता जुट गए हैं। सूत्रों के अनुसार पीडीपी चाहती थी कि तवी के चौथे पुल के साथ जेडीए ग्राउंड में रैली की जाए, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। इस वजह से पीडीपी के संभागीय मुख्यालय गांधीनगर के बाहर ही रैली करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

रैली के एक दिन पहले आठ अक्तूबर को महबूबा मुफ्ती जम्मू पहुंच जाएंगी। अपने जम्मू दौरे के दौरान महबूबा रैली करने के अलावा जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों का दौरा कर पीडीपी की गतिविधियों को बढ़ावा देने के अलावा जम्मू में सियासत भी गर्म करेंगी। सूत्रों के अनुसार अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद जम्मू में महबूबा मुफ्ती की पहली बड़ी रैली में जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं व समर्थकों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिला अध्यक्षों के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं। हालांकि महबूबा मुफ्ती जम्मू शहर के बाहर सुंजवा क्षेत्र में एक रैली पहले भी कर चुकी हैं। लेकिन, जम्मू शहर के बीच गांधीनगर में होने वाली रैली में महबूबा खासतौर पर भाजपा के गढ़ में अपनी सियासी ताकत दिखाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें