जम्मू। 36वीं राष्ट्रीय खेलों में जम्मू-कश्मीर को जिम्नास्टिक में कांस्य पदक मिला है। स्नेहा गुप्ता ने अपने इस सफर में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक, मध्यप्रेदश, गुजरात, पश्चिम बंगाल और केरला को हराया है। स्नेहा गुप्ता ने एमए स्टेडियम में जिम्नास्टिक अकादमी में कोच किरपाली सिंह से प्रशिक्षण हासिल किया है। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजुहत गुल ने स्नेहा गुप्ता को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं।