जम्मू। स्कॉस्ट जम्मू के परामर्श और प्लेसमेंट सेल ने सिविल सेवा की तैयारी को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर जम्मू के अतिरिक्त उपायुक्त हरविंदर सिंह ने छात्रों से बातचीत की और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के बारे में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने परीक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने ऑफ़लाइन और इंटरनेट के माध्यम से अध्ययन करने को कहा। इस मौके डॉ. राकेश नंदा, डॉ. बीसी शर्मा और अन्य मौजूद रहे।