जम्मू। पुडुचेरी से जम्मू कश्मीर में तबादला हुए 1993 बैच के आईएएस अधिकारी प्रशांत गोयल को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में रविवार को सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव डॉ. पीयूष गोयल ने आदेश जारी किया है। प्रशांत गोयल आर्थिक मामलों के विभाग और परिवर्तन निदेशालय में वरिष्ठ सलाहकार रह चुके हैं।