राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दतात्रेय होसबले तीन दिवसीय जम्मू प्रवास पर चार अक्तूबर को पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वह जम्मू महानगर के स्वयं सेवकों के साथ विजयदशमी उत्सव मनाएंगे और मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मलित भी होंगे।
संघ सूत्रों के अनुसार जम्मू के स्वयं सेवकों में उत्साह भरने के लिए सरकार्यवाह दतात्रेय होसबले खासतौर से विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य में जम्मू पहुंच रहे हैं। वेद मंदिर में पांच अक्तूबर विजय दशमी पर स्वयंसेवकों के कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
अपने प्रवास के दौरान दतात्रेय होसबले जम्मू कश्मीर में संघ की गतिविधियों की समीक्षा करने के अलावा संघ परिवार से जुड़े विभिन्न संगठनों जिसमें भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल हैं उनसे बैठकें भी करेंगे और प्रदेश के सियासी हालात का फीड भी लेंगे। होसबले के दौरे को देखते हुए संघ के पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।
Jammu and Kashmir: अमित शाह के 48 घंटे, चुनावी बिगुल बजने की तैयारी, वैष्णो देवी के दर्शन समेत दो-दो जनसभाएं