फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरामद नहीं हुए 2 स्टिकी बमों से तो नहीं हुए धमाके

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उधमपुर में हुए दो बम धमाकों के तार रियासी में गिरफ्तार राजोरी के आतंकी तालिब हुसैन से जुड़ सकते हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि धमाकों में इस्तेमाल आईईडी तालिब द्वारा आतंकियों तक पहुंचाई गई है। पकड़े जाने पर खुलासा हुआ था कि तालिब ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए 11 स्टिकी बम बरामद किए थे। जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन

बताया था कि तालिब ने पाकिस्तान से भेजे गए 11 स्टिकी बम रिसीव किए थे। इनमें से 6 बरामद कर लिए गए। 3 का तालिब ने अलग अलग जगहों पर धमाके में इस्तेमाल किया, जबकि 2 स्टिकी बम का पता नहीं चला है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं यह बचे हुए दोनों स्टिकी बम उधमपुर में तो इस्तेमाल नहीं किए गए।
तालिब का कनेक्शन रियासी, डोडा किश्तवाड़ तक भी था। एडीजीपी ने बताया था कि ड्रोन के जरिए पाकिस्तान ने 4 एके 47 भेजी थीं, इनमें से 3 बरामद कर ली थीं। भेजे गए 8 यूजीबीएल ग्रेनेड, 6 पिस्टल, 4 प्रेश्र कूकर आईईडी, 5 रिमोट कंट्रोल आईईडी बरामद कर ली गई थीं, लेकिन 11 स्टिकी बम थे, इनमें से 6 बरामद हो गए और 3 का आतंकियों ने इस्तेमाल कर लिया, जबकि दो का पता नहीं चला है। आशंका जताई जा रही है कि यह लापता स्टिकी बम ही किसी तरह से आतंकियों के हाथ लगे हैं और इनसे ही धमाके हुए हैं। जब एडीजीपी मुकेश सिंह से इस संबंध में पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें