फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में एनएच-44 पर तड़के तीन से सात बजे तक आवाजाही रहेगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू/रामबन। रामबन जिले में एनएच-44 पर शनिवार तड़के 3 बजे से सुबह 7 बजे के बीच यातायात 4 घंटे के लिए रोका जाएगा। इस दौरान नाशरी के बीच महत्वपूर्ण स्थानों पर दोनों तरफ आवाजाही के लिए मलबा हटाया जाएगा।
विज्ञापन

यह बात परिवहन सचिव जी. प्रसन्ना रामास्वामी ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कही। इसमें घाटी से फलों से लदे ट्रकों की आवाजाही को एनएच-44 पर सुचारू बनाने के लिए और दोनों तरफ के रास्तों की मरम्मत की जाएगी। रामबन शहर के पास कैफेटेरिया मोड़ और मेहर के बीच शूटिंग स्टोन जोन का व्यक्तिगत रूप से आकलन करते हुए परिवहन सचिव ने नाशरी, ढलवास, पीरा और चंद्रकोट का भी निरीक्षण किया। यहां एनएचएआई वर्तमान में नेशनल हाईवे बनाने के लिए काम कर रही है।
बैठक में परिवहन सचिव ने कश्मीर से फलों के ट्रकों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उपायुक्त रामबन ने परिवहन सचिव को एनएच-44 यातायात और चल रहे चार लेन के कार्यों से संबंधित मुद्दों पर जानकारी दी। परिवहन सचिव ने उपायुक्त को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि एनएचएआई यात्रियों के जीवन की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हिस्सों की मरम्मत करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें