जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा है कि भाजपा गुज्जरों की प्रगति की दिशा में काम कर रही है। चुग ने श्रीनगर में शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य नामित हुए इंजीनियर गुलाम अली से जम्मू कश्मीर के परिदृश्य पर चर्चा की। उन्होंने गुलाम अली को राज्यसभा सदस्य नामित होने पर बधाई देते हुए कहा कि सांसद होने के नाते राष्ट्रीय स्तर पर गुज्जरों की जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए उन्हें काम करना होगा। इस अवसर पर प्रदेश में कश्मीरी युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों के अलावा जम्मू कश्मीर के विकास परिदृश्य पर भी चर्चा हुई।