फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब होगी जनगणना, कब बनेंगे नए राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। 2011 की जनगणना के बाद प्रदेश में अभी तक न तो नए राशन कार्ड बने और न ही पुराने अपडेट हो पाए हैं। जम्मू संभाग में खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के पास साढ़े तीन लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। इन पर गौर नहीं हो पा रहा है। अब प्रदेश में नए सिरे से होने वाली जनगणना के बाद ही नए राशन कार्ड बनेंगे और पुराने अपडेट हो पाएंगे।
विज्ञापन

राशन कार्ड अपडेट न होने से सबसे ज्यादा परेशानी ऐसे बच्चों को पेश आ रही है, जिनका जन्म 2011 के बाद हुआ है। अब तक उनकी उम्र दस से 11 साल के बीच पहुंच गई है मगर राशन कार्ड में उनके नाम दर्ज नहीं हो रहे हैं। ऐसे में सरकारी राशन का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। साथ ही जरूरी दस्तावेज बनाने में भी दिक्कत आ रही है। वहीं, राशन कार्ड में नाम न होने पर सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।
अब जनगणना के बाद ही नए उपभोक्ताओं के नाम राशन कार्ड में दर्ज हो सकेंगे। लोग नाम दर्ज करवाने के लिए विभाग के चक्कर भी काट रहे हैं। मगर, नाम अंकित नहीं हो पा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि अधिकारी उन्हें जनगणना का हवाला दे रहे हैं। जब तक जनगणना नहीं होती है तब तक सुविधाओं से वंचित रहना पड़ेगा। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब तबके के लोगों को पेश आ रही है। कम आय होने के कारण सरकारी राशन का लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं, विभाग के अनुसार नए सिरे से जनगणना के बाद नए उपभोक्ता जुड़ सकेंगे। सरकारी व्यवस्था के हिसाब से ही राशन मुहैया करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

-----
कोट
2011 की जनगणना के हिसाब से राशन मुहैया करवाया जा रहा है। अब नई जनगणना के बाद आने वाली सूची में छूटे नाम अंकित हो सकेंगे। मौजूदा समय में पुराने सिस्टम की तर्ज पर ही राशन दिया जा रहा है। राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

- विपिन भगत, सहायक निदेशक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें