फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेह-श्रीनगर के बीच सुरक्षित पहुंचेगा पार्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लेह-श्रीनगर के बीच पार्सल कनेक्टिविटी अब नियमित और विश्वसनीय होगी। शुक्रवार को डाक विभाग जम्मू-कश्मीर सर्कल लेह-श्रीनगर के बीच सड़क परिवहन नेटवर्क (आरटीएन) सेवा शुरू कर रहा है।
विज्ञापन

आरटीएन सेवा शुरू होने से व्यवसायियों, शिल्पकारों, कारीगरों, एमएसएमई इकाइयों को अपने उत्पादों को देश और विदेश व अपने बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी। इससे स्थानीय प्रशासन को लाभ मिलेगा। लद्दाख के लोगों को आवश्यक वस्तुओं, चिकित्सा और अन्य उपकरणों, पुस्तकों आदि की नियमित आपूर्ति यकीनी होगी। डाक विभाग देश भर में पार्सल का सुरक्षित परिवहन करने के लिए आरटीएन सेवा का इस्तेमाल करता है। 2019 में इसे शुरू किया था, अब श्रीनगर-लेह के बीच यह सेवा शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें