फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए किसान हों जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए किसानों को जागरूक किया जाए। साथ ही दो से तीन हजार पशुओं का हर रोज टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। घर घर जाकर पशुओं का निरीक्षण किया जाए। यह निर्देश अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि विभाग अटल डुल्लू ने लंपी बीमारी की रोकथाम पर किए गए उपायों की समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब तक 38083 पशु लंपी रोग से ग्रस्त हो चुके हैं। जिनमें से अब तक 28619 ठीक हो चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में मवेशियों को 213250 खुराक दी गई हैं। इस दौरान एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से लंपी पर जिलावार जानकारी दी गई। टीकाकरण, दवाओं के उपयोग, टीकों की खरीद, परीक्षण के लिए नमूना संग्रह पर विस्तृत जानकारी दी गई।
बताया गया कि पंचायती राज संस्थाओं एवं अन्य लोगों के सहयोग से बीमारी की रोकथाम के लिए शिविर लगाए गए हैं। टास्क फोर्स टीमों, विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से समान रूप से प्रतिक्रिया, इनपुट और सिफारिशें ली जा रही हैं।
विज्ञापन

एसीएस ने दोनों निदेशकों को सभी प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए दवाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें