जम्मू। प्रदेश में रविवार को कोरोना संक्रमण के केवल दस नए मामले सामने आए हैं। जम्मू संभाग में दो व कश्मीर संभाग में आठ नए संक्रमित मिले हैं। जम्मू जिले में दो नए मामलों के अलावा संभाग के अन्य नौ जिलों से कोई संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, कश्मीर संभाग की बात करें तो श्रीनगर जिले से चार, बडगाम से दो, कुपवाड़ा और अनंतनाग से एक-एक नया मामला सामने आया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 28 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। ऐसे में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 211 ही रह गई है।