जम्मू। तीन बार एवरेस्ट फतह करने वाले भारत के एकमात्र पर्वतारोही कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल को डुगगर गौरव एडवेंचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। तवी ट्रेक क्लब की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया। क्लब के अध्यक्ष राम खजूरिया व अन्य लोगों की मौजूदगी में उन्हें सम्मानित किया गया। राम खजूरिया ने कहा कि कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल ने तीन बार एवरेस्ट फतह किया है। 2017 में भारत का सर्वश्रेष्ठ पर्वतारोही भी उन्हें घोषित किया गया था।