फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमवीडीयू में यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी शिक्षक को छुट्टी पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एमएमवीडीयू) कटड़ा में यौन और मानसिक उत्पीड़न के मामले के आरोपी शिक्षक को छुट्टी पर भेज दिया गया है। जांच पूरी होने तक आधिकारिक कर्त्तव्यों से भी मुक्त किया गया है। मामले की जांच इंटरनल कंप्लेंट कमेटी (आईसीसी) की अध्यक्ष के नेतृत्व में वरिष्ठ महिला फैकल्टी की टीम कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एक महिला शोधार्थी ने शिक्षक पर आरोप लगाया है कि उसके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा था। महिला शोधार्थी ने विवि की इंटर्नल कंप्लेंट कमेटी को शिकायत पत्र दिया था। विवि प्रशासन ने भी अब मामले को संज्ञान में लिया है। गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। विवि के रजिस्ट्रार ने भी कहा है कि यौन व मानसिक उत्पीड़न की शिकायत प्राप्त हुई है। कैश कमेटी को मामला सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें