जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी 18 सितंबर को जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (जेयूईटी) का आयोजन करेगी। करीब दस हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रदेश के डिग्री पीजी कॉलेज भद्रवाह, किश्तवाड़, पुंछ, राजोरी, कठुआ, उधमपुर, जम्मू और श्रीनगर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पारदर्शी तरीके से परीक्षा के लिए शुक्रवार को जम्मू विवि के अकादमिक मामलों के डीन प्रोफेसर नरेश पाधा की अध्यक्षता में एक बैठक भी हुई।
इस दौरान परीक्षा नियंत्रण संजीव महाजन ने कहा कि जिन कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उनके प्रधानचार्यों को पारदर्शिता पर खास ध्यान देना होगा। उल्लेखनीय है कि कोरोना के दो सालों बाद विवि यूजी और पीजी में प्रवेश लेने के लिए प्रवेश परीक्षा करवाने जा रहा है। प्रशासन ने परीक्षा की तैयारी कर ली है। इस मौके पर डीन अकेडमिक अफेयर्स डॉ. सुनीता शर्मा सहित अन्य भी उपस्थित रहे।