फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर विभाग को 245 सब इंस्पेक्टर मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज ने कहा कि राजस्व संग्रह का प्रयोग देश चलाने, स्कूल, सड़कें और अस्पताल बनाने के साथ हमारी सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में किया जाता है। वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) के बारे में जनता में जागरूकता को और बढ़ावा दिया जाए। करदाताओं की सहूलियत के लिए एक सरलीकृत कर प्रणाली को अपनाया जा रहा है। वह सोमवार को आबकारी व कराधान प्रशिक्षण संस्थान नगरोटा में राज्य कर विभाग के एसआई की पासिंग आउट परेड समारोह में बोल रहे थे। इसमें 245 सब इंस्पेक्टरों में 81 महिलाएं और 164 पुरुष उम्मीदवारों ने तीन महीने का कोर्स पूरा करके वर्दी पर दो स्टार लगवाए हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भारद्वाज ने पासिंग आउट परेड में सलामी ली। परेड का निरीक्षण भी किया गया। कैडेटों की ओर से मार्च पास्ट के बाद एक पाइपिंग आयोजन किया गया। परेड की कमान सब इंस्पेक्टर एमआई भट्ट ने संभाली। उन्होंने नवनियुक्त एसआई को बधाई देते हुए उन्हें ईमानदारी से कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। आयुक्त राज्य कर जम्मू कश्मीर डा. रश्मि सिंह ने कहा कि राजस्व सृजन में राज्य कराधान विभाग अहम भूमिका निभा रहा है। तीन महीने के प्रशिक्षण में कक्षा उन्मुखीकरण जीएसटी अधिनियम, जम्मू कश्मीर उत्पाद शुल्क अधिनियम, क्षेत्र का दौरा, समूह गतिविधियां, योग/ध्यान सत्र, क्षेत्र संलग्नक आदि शामिल रहा। इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अंशों को प्रदर्शित करने वाली एक वृत्तचित्र जारी की गई। इस मौके पर आबकारी आयुक्त पंकज शर्मा मौजूद रहे।
मोनिका और अभिमन्यु आलराउंड बने
पासिंग आउट परेड में सम्मान समारोह में एसआई मोनिका जमवाल और एसआई अभिमन्यु जुत्सी को आल राउंड बेस्ट महिला व पुरुष के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा एसआई आयुष भट्ट को इंडोर बेस्ट और एसआई एमआई भट्ट को आउटडोर बेस्ट कैडेट का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें