फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से जम्मूतवी के लिए दो दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जन्माष्टमी पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गोरखपुर से जम्मूतवी के लिए 19 व 21 अगस्त को स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05097 गोरखपुर-जम्मूतवी स्पेशल 19 अगस्त को पूर्वाह्न 10:50 बजे चलकर अगले दिन पूर्वाह्न 11:50 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 05057 गोरखपुर-जम्मूतवी स्पेशल 21 अगस्त को पूर्वाह्न 10:50 बजे चलकर अगले दिन पूर्वाह्न 11.50 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, रूडकी, सहारनपुर, यमुनानगर, जगाधरी, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट व कठुआ स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें