जम्मू। छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक तीर्थयात्रा संपन्न हो गई। शनिवार को पहलगाम की लिद्दर नदी के तट पर अंतिम अनुष्ठान हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे साधुओं ने पूजा में भाग लिया। इसके बाद भंडारा भी हुआ। इस दौरान महंत दीपेंद्र गिरि ने यात्रा को सफल बनाने के लिए आर्मी, बीएसएफ, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस सहित अन्य विभागों और एजेंसियों की प्रशंसा की। अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं को सराहा गया। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान परिवहन, रहने की व्यवस्था काफी अच्छी थी।