फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छड़ी मुबारक शेषनाग से पंचतरणी पहुंची, आज पवित्र गुफा के दर्शन करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पवित्र छड़ी मुबारक वीरवार को शेषनाग से पंचतरणी में पहुंच गईं। श्रावण पूर्णिमा पर शुक्रवार प्रात: छड़ी मुबारक अमरनाथ की पवित्र गुफा में पहुंचेगी। इस दौरान पूजा अर्चना होगी। अब तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में वीरवार को साधु संतों के साथ छड़ी मुबारक शेषनाग से पंचतरणी पहुंची। अमरनाथ यात्रा के अंतिम पड़ाव में विश्राम करने के बाद छड़ी मुबारक शुक्रवार प्रात: पवित्र गुफा में पहुंचेगी। महंत गिरि ने बताया कि शुक्रवार प्रात: सूर्य उदय के साथ श्रावण पूर्णिमा आ रही है, जिससे इस मुहूर्त में पवित्र गुफा में दर्शन किए जाएंगे। छड़ी मुबारक ने विभिन्न ऐतिहासिक मंदिरों में जाकर जम्मू-कश्मीर में सुख समृद्धि और शांति के लिए कामना की है। छड़ी मुबारक का यात्रा मार्ग पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा की समाप्ति के बाद इसके प्रबंधन में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टाफ को भी वापस मूल स्थानों पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे संबंधित विभागों के कामकाज को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें