फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी तालिब मामले में जम्मू के न्यूज चैनल मालिक के घर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लश्कर आतंकी कमांडर तालिब हुसैन के मामले में राजोरी पुलिस ने बुधवार को जम्मू के एक निजी न्यूज चैनल मालिक के घर पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि तालिब उक्त चैनल में काम करता था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान तालिब और चैनल के मालिक के साथ खींची कुछ तस्वीरों को जब्त किया है। इसके अलावा कुछ अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं। तालिब पर राजोरी के कोटरंका और बुद्धल में 5 आतंकी हमले करने के मामले दर्ज हैं। इससे पूछताछ के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह पुलिस की टीम खटीकां तालाब पहुंची और चैनल मालिक के घर घुस गई और पूछताछ की गई। इस दौरान तलाशी भी ली गई और दस्तावेज बरामद किए। अब मामले में आगे की जांच की जा रही है। बता दें कि तालिब चैनल का नुमांइदा बनकर ही भाजपा में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें