फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 397 संक्रमित मिले, जम्मू संभाग में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर के सभी बीस जिले कोविड से संक्रमित हैं। प्रदेश में सोमवार को संक्रमित मामलों में गिरावट के साथ 397 नए संक्रमित मिले। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू संभाग में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है। श्रीनगर में सर्वाधिक संक्रमित मामले मिलने का सिलसिला जारी है। प्रदेश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 4551 पहुंच गया है। संक्रमित मामलों के मिलने के बावजूद बाजारों में कोविड उपयुक्त व्यवहार का कोई पालन नहीं हो रहा है। सामाजिक दूरी को दरकिनार करते हुए मास्क से परहेज किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में रियासी में 7 और शोपियां में 6 सक्रिय मामलों को छोड़कर बाकी सभी 18 जिलों में सक्रिय मामलों का आंकड़ा दो की संख्या में है। श्रीनगर में नए 105 स्थानीय स्तर के मामले मिले हैं। श्रीनगर में सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार हो रहा है। इसी तरह जम्मू में 80 नए संक्रमित मामले मिले हैं। बारामुला में 88, बडगाम में 13, पुलवामा को 10, कुपवाड़ा में 18, अनंतनाग में 21, बांदीपोरा में 10, कुलगाम में 10 संक्रमित मामले मिले हैं। पिछले चौबीस घंटों में जम्मू कश्मीर में 11513 कोविड परीक्षण किए गए। प्रदेश में अब तक 4772 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें जम्मू संभाग में 2343 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें