जम्मू। श्रीनगर के बादशाह चौक स्थित श्री अमरेश्वर मंदिर में रविवार को पवित्र छड़ी मुबारक की स्थापना कर दी गई। महंत दिपेंद्र गिरि की अगुवाई में साधुओं के समूह ने वैदिक रीति रिवाज व परंपराओं के साथ स्थापना दिवस समारोह संपन्न करवाया। सात अगस्त को अमरेश्वर मंदिर से पवित्र छड़ी अमरनाथ गुफा के लिए रवाना होगी। तब तक मंदिर में पवित्र छड़ी के दर्शन श्रद्धालु करेंगे।