फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना के 692 नए संक्रमित, पिछले दस दिन में सात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोविड संक्रमण का प्रसार बढ़ने के साथ मौतों का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। हालांकि हालात अभी नियंत्रण में हैं, लेकिन वायरस के नए वेरिएंट के रूप में तब्दील होने की सूरत में हालात बदल सकते हैं। पिछले दस दिन में प्रदेश में कोविड से सात लोगों की जान चली गई है। जम्मू कश्मीर में बुधवार को 692 नए संक्रमित मामले मिले। लगातार दूसरे दिन नए करीब सात सौ तक संक्रमित मामले मिले हैं। इसके साथ प्रदेश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 4074 पहुंच गया है। इस बीच जम्मू और कश्मीर संभाग में एक-एक कोविड पीड़ित की मौत हुई है।
विज्ञापन

राजधानी श्रीनगर में कोविड संक्रमित मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। बुधवार को जिले में 230 स्थानीय स्तर के संक्रमित मामले मिलने के साथ यहां सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1328 पहुंच गया जो प्रदेश में सर्वाधिक है। जिला जम्मू भी संक्रमित मामलों से लगातार प्रभावित है। जिले में 167 नए संक्रमित मामले मिले, जिससे सक्रिय मामले बढ़कर 1248 पहुंच गए हैं। बारामुला में 99, बडगाम में 23, कुपवाड़ा में 10, अनंतनाग में 22, बांदीपोरा में 15, गांदरबल में 27, उधमपुर में 10, राजोरी में 21, डोडा में 13, सांबा में 14, किश्तवाड़ और रामबन में 13-13 संक्रमित मामले मिले हैं। जम्मू कश्मीर में कोविड परीक्षण में बढ़ोतरी की गई है। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में 16187 कोविड परीक्षण किए गए। अब तक प्रदेश में 4765 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है, जिसमें जम्मू संभाग में 2338 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें