फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू से 3862 श्रद्धालुओं का जत्था भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अमरनाथ यात्रा के आगे बढ़ने के साथ तीर्थ यात्रियों की संख्या में थोड़ी गिरावट आई है। पवित्र गुफा में दैनिक दर्शनार्थी आंकड़ा 6 से 7 हजार के बीच पहुंच गया है जो शुरू की यात्रा से आधा है। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से भी जाने वाले जत्थे में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। सोमवार को आधार शिविर से 3862 श्रद्धालुओं का जत्था भेजा गया जो दोपहर बाद तक संबंधित बेस कैंपों में पहुंच गया था। इस बीच सोमवार को पवित्र गुफा में 7320 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए।
विज्ञापन

आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल के लिए 1835 श्रद्धालुओं का जत्था भेजा गया, इसमें 1048 पुरुष, 771 महिलाएं, 16 बच्चे शामिल रहे। इसी तरह पहलगाम रूट के लिए 1596 पुरुष, 363 महिलाएं, 4 बच्चे, 56 साधु और 8 साध्वी सहित 2027 श्रद्धालुओं का जत्था भेजा गया। आधार शिविर में भक्तजन भजन कीर्तन कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना रहे हैं। जम्मू शहर में साधु संतों की टोलियां शिवमय का अहसास करवा रही हैं। वर्ष 2019 में 3.4 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। मौजूदा यात्रा में अब तक करीब 2.65 लाख श्रद्धालु बाबा के दरबार में हाजिरी दे चुके हैं। हालांकि यात्रियों में गिरावट से लगता है कि इस बार दर्शनार्थी आंकड़ा नया रिकॉर्ड नहीं बना पाएगा। वहीं, महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में अमरनाथ छड़ी मुबारक को पारंपरिक पूजन के बाद 28 जुलाई को ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर और अगले दिन 29 जुलाई को शारिका भवानी मंदिर में ले जाया जाएगा। इसके बाद अन्य ऐतिहासिक मंदिरों से होती हुई छड़ी मुबारक श्रावण पूर्णिमा पर पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें