फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू जिले में 162 सहित प्रदेश में कोरोना के 631 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों का तेजी से बढ़ना जारी है। पिछले 24 घंटों में 631 नए मामलों की आधिकारिक पुष्टि हुई है। जम्मू जिले में 162 और श्रीनगर जिले में 220 नए मामले आए हैं।
विज्ञापन

उधमपुर जिले से 23, राजोरी से 11, डोडा से आठ, कठुआ से सात, सांबा से चार, किश्तवाड़ से 11, पुंछ जिले से 20, रामबन जिले से 13 और रियासी से पांच नए मामले सामने आए हैं।
बारामुला जिले से 57, बडगाम से 18, पुलवामा से आठ, कुपवाड़ा से 27, अनंतनाग से 19, बांदीपोरा से आठ, गांदरबल से छह, कुलगाम से दो और शोपियां से भी दो नए मामलों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

ऐसे में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3239 पर पहुंच गई है। जम्मू संभाग में 1726 और कश्मीर संभाग में 1513 मरीजों का उपचार चल रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अब तक 4763 मरीजों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें