फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात पर उपराज्यपाल से मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सेना की उत्तरी कमान प्रमुख ले. जनरल उपेंद्र द्विवेदी और 15वीं कोर के जीओसी अमरदीप सिंह औजला ने रविवार को श्रीनगर में उपराज्यपाल से मुलाकात कर जम्मू कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य और सुरक्षा प्रबंधन विषय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर अमरनाथ यात्रा में सेना और अन्य सुरक्षा बलों की सक्रिय भूमिका के अलावा जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य से जुड़े मुद्दों पर विशेष तौर पर चर्चा हुई। उपराज्यपाल ने इस अवसर पर जम्मू कश्मीर में शांति और सद्भाव को बनाए रखने में सेना की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोगों को जब भी जरूरत होती है सेना हर तरह की सहायता के लिए तत्पर रही है।
विज्ञापन

इससे पहले उत्तरी कमान प्रमुख ने जीओसी के साथ अमरनाथ यात्रा के बालटाल रूट का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। इसके साथ ही आठ जुलाई को बादल फटने की घटना से हुई जानमाल की क्षति तथा बचाव कार्य की जानकारी ली। उन्होंने इस कार्य में लगे जवानों व अन्य से रूबरू होकर उनका हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने सोनमर्ग में कारगिल विजय दिवस पर निकाली गई मोटरसाइकिल रैली में शामिल लोगों से भी मुलाकात की। बाद में उन्होंने 15वीं कोर में सुरक्षा स्थिति की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें