फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dattatreya Hosabale: दत्तात्रेय होसबले ने कहा, पाकिस्तान से आजादी के लिए भारत की ओर देख रहे POJK के लोग

Mon, 25 Jul 2022 03:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

होसबले ने कहा कि 1947 में जम्मू-कश्मीर पर हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बड़े हिस्सों पर पाकिस्तान अवैध कब्जा किए हुए है। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) के लोग आजादी पाने के लिए भारत की ओर देख रहे हैं।
विज्ञापन
Dattatreya Hosabale - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) के लोगों को भारत-पाक विवाद का पहला पीड़ित बताते हुए कहा कि क्षेत्र के लोग इस पड़ोसी देश से आजादी के लिए भारत की ओर देख रहे हैं। पाकिस्तान ने बार-बार भारत को अस्थिर करने के प्रयास किए, लेकिन सुरक्षा बलों और देशभक्त लोगों ने उसके प्रयासों को विफल कर दिया।

विज्ञापन


होसबले ने कहा कि 1947 में जम्मू-कश्मीर पर हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बड़े हिस्सों पर पाकिस्तान अवैध कब्जा किए हुए है। पीओजेके के लोग इस विवाद के प्रथम पीड़ित हैं। उन्हें पूर्ण न्याय मिलना चाहिए। वे आजादी पाने के लिए भारत की ओर देख रहे हैं। इस क्षेत्र से भागने को मजबूर हुए लाखों लोग देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे हैं। शायद ही कोई ऐसा परिवार हो, जिसने (हमले के दौरान) अपने एक सदस्य को न खोया हो। दुर्भाग्य का सामना करने के बावजूद, उन्होंने राष्ट्र निर्माण में सहयोग दिया। जम्मू-कश्मीर में रहते हुए वे राष्ट्र निर्माण में भागीदार बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें