जम्मू। प्रशासन के हित में सरकार ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला किया। सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से जारी आदेश के तहत उप आबकारी आयुक्त कश्मीर ताहिर एजाज का तबादला कर उन्हें आवास और शहरी विकास विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ताहिर एजाज अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी के अलावा श्रीनगर मेट्रोपालिटन रीजन डेवलपमेंट अथारिटी का कामकाज भी अगले आदेश तक देखेंगे।
वहीं, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग कश्मीर के संयुक्त सचिव तजायुन मुख्तार का तबादला कर उन्हे उप आबकारी आयुक्त कश्मीर का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग कश्मीर में संयुक्त सचिव फ्याज अहमद फ्याज को अगले आदेश तक उद्योग एवं वाणिज्य विभाग कश्मीर (एसएंडएम) की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी अगले आदेश तक सौंपी गई है।