जम्मू। कठुआ डिग्री कॉलेज के छात्र की आत्महत्या के मामले की जांच के लिए उच्च शिक्षा विभाग के सचिव रोहित कंसल ने तीन सदस्यीय समिति गठित की है। समिति में नोडल प्रिंसिपल जम्मू, उच्च शिक्षा विभाग के सीनियर लॉ ऑफिसर और जीडीसी कठुआ के प्रिंसिपल को शामिल किया गया है। समिति को तीन सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मार्च महीने में डिग्री कॉलेज कठुआ के 19 वर्षीय छात्र संजय कुमार ने आत्महत्या की थी। पुलिस ने कठुआ पुलिस थाने में राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।