फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारी इार से उधर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रशासन के हित में सरकार ने वीरवार को जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों का तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार द्विवेदी के आदेश के अनुसार नूराबाद के एसडीएम उमर शफी पंडित को जेएंडके इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड पब्लिक एडमिनिस्टे्शन कश्मीर का उप निदेशक बनाया है। कुपवाड़ा के वेज इंप्लायमेंट परियोजना अधिकारी मेहराज उद दीन शाह को राजस्व विभाग गांदरबल का सहायक आयुक्त बनाया गया है। राजस्व विभाग गांदरबल के सहायक आयुक्त बशीर अहमद का तबादला कर उन्हे जेएंडके एसएसबी में परीक्षा कंट्रोलर और जेएंडके एसएसबी के उप सचिव हिलाल अहमद मीर को वेज इंप्लायमेंट कुपवाड़ा का परियोजना अधिकारी बनाया गया है। कुलगाम के सब रजिस्ट्रार बशीर उल हसन का तबादला कर उन्हें नूराबाद का एसडीएम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें