फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लश्कर आतंकी तालिब मामले में भाजपा अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आतंकवादी तालिब हुसैन को भाजपा की एसटी मोर्चा में सदस्यता मामले में मोर्चा के अध्यक्ष शेख बशीर पर भाजपा की अनुशासन समिति कड़ा फैसला ले सकती है। समिति ने इस संबंध में एसटी मोर्चा के अध्यक्ष शेख बशीर को नोटिस जारी कर 48 घंटे में अपनी स्थिति साफ करने को कहा है। समिति के सूत्रों के अनुसार शेख बशीर के पक्ष को जानने के बाद अनुशासन समिति मामले में अपना फैसला लेगी और कार्रवाई के लिए प्रदेश अध्यक्ष को रिपोर्ट भेजेगी। राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा नेतृत्व ने लश्कर के आतंकवादी तालिब के भाजपा एसटी मोर्चा की सदस्यता के मामले में कड़ा संज्ञान लिया है। ऐसे में प्रदेश नेतृत्व इस मसले पर कड़ी कार्रवाई कर प्रदेश के सभी मोर्चां व प्राकोष्ठों के नेताओं को कड़ा संदेश दे सकता है। उल्लेखनीय है कि रियासी में स्थानीय लोगों ने दो आतंकवादियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। उनमें से एक तालिब हुसैन के भाजपा एसटी मोर्चा का सदस्य और आईटी सेल का प्रभारी होने का मसला खूब गर्माया हुआ है। हालांकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना व अन्य नेताओं ने पत्रकार वार्ता कर साफ कर दिया था कि तालिब से भाजना का कोई लेना देना नहीं है और वह पार्टी का सक्रिय सदस्य भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें