जम्मू। जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने अगला जेकेपीसीसी अध्यक्ष चुनने का फैसला पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ दिया है। उन्हें लिखे एक पत्र में मीर ने कहा है कि एक अनुशासित सैनिक के रूप में अपने उत्तराधिकारी के संबंध में उनके द्वारा लिया गया कोई भी निर्णय उन्हें स्वीकार्य होगा। पार्टी की सर्वोत्तम परंपराओं के अनुसार उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को जेकेपीसीसी का अगला अध्यक्ष नियुक्त करने की सुविधा के लिए पत्र लिखा है।