फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव: परिसीमन रिपोर्ट के बाद प्रदेश में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मियां, सियासी रोडमैप बनाने में जुटे दल

Sat, 07 May 2022 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

परिसीमन आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने बाद सभी प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी प्रमुख दल रिपोर्ट के तहत सियासी रोडमैप बनाने में जुट गए हैं। अब आने वाले कुछ दिनों में बड़ी रैलियां भी आयोजित हो सकती हैं। 
विज्ञापन
परिसीमन आयोग ने जारी की अंतिम रिपोर्ट - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिसीमन रिपोर्ट के बाद प्रदेश में सियासी सरगर्मी भी बढ़ गई है। भाजपा हो या कांग्रेस, नेकां अथवा पीडीपी, अपनी पार्टी, पैंथर्स, आम आदमी पार्टी आदि दल परिसीमन रिपोर्ट के तहत सियासी रोडमैप बनाने में जुट गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना व महासचिव संगठन अशोक कौल पार्टी की आंतरिक बैठकों में सियासी रोडमैप तैयार करने का काम कर रहे हैं।

ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल जम्मू संभाग के अलावा कश्मीर संभाग में भी पार्टी नेताओं से बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा के अलावा पार्टी की आंतरिक गुटबाजी को दूर करने के मिशन पर चल रही है।

पीडीपी व नेकां का नेतृत्व भी आंतरिक बैठकों का सिलसिला शुरू कर चुका है। अपनी पार्टी के अध्यक्ष सईद अल्ताफ बुखारी ने जम्मू में पार्टी नेताओं से शुक्रवार को परिसीमन रिपोर्ट पर मंथन किया और सियासी रोडमैप इसी आधार पर तैयार करने को कहा।

बुखारी ने पार्टी नेताओं से कहा कि पार्टी अगर विधानसभा चुनाव जीतकर सत्ता में आई तो वह विकास की गति तेज करने के अलावा सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास व स्वास्थ्य व शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने का काम करेंगे।

आम आदमी पार्टी चुनाव प्रभारियों को मनोनीत करने के अलावा सियासी ढांचा मजबूत करने के काम में जुट गई है। पैंथर्स व इकजुट जम्मू भी चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें