फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख अंतरराष्ट्रीय संगीत उत्सव में शहीदों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले नायकों को श्रद्धांजलि देने और ‘युवा सशक्तिकरण’ के लिए स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय पहले लद्दाख अंतरराष्ट्रीय संगीत समारोह का समापन रविवार को लेह में हुआ। यह कार्यक्रम कर्नल सोनम वांगचुक स्टेडियम लेह में हुआ। इसका आयोजन पिक्चर टाइम और ‘स्काई 2 ओशन’ द्वारा फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स और संस्कृति मंत्रालय और लद्दाख के पर्यटन विभाग के सहयोग से किया गया था। कार्यक्रम में देश के अग्रणी बैंड ने साथ लेह के छह स्थानीय बैंड ने भाग लिया। इस कार्यक्रम ने स्थानीय बैंड को देश को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया। कार्यक्रम में प्रमुख बैंड के अलावा बॉलीवुड कलाकार दर्शन कुमार और ऋचा चड्ढा मौजूद रहे। लद्दाख की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए जोई बरुआ द्वारा रचित एक नया मेटावर्स रेडी गीत रेजंगला युद्ध स्मारक पर जारी किया गया। इसके साथ लेह युद्ध स्मारक से रेजंगला युद्ध स्मारक तक बाइक रैली भी निकाली गई। रैली में भारतीय सेना, लद्दाख पुलिस और जावा मोटर्स के 24 बाइकर्स शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें