जम्मू। प्रदेश में कई जेकेएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। अमित शर्मा का मुख्य कार्यकारी अधिकारी जम्मू कश्मीर ई गवर्नेस से तबादला करके उन्हें सचिव एआरआई व प्रशिक्षण विभाग बनाया गया है। सचिव सूचना प्रौद्योगिकी विभाग आईएएस प्रेरणा पुरी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी ई गवर्नेस एजेंसी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलवा सामान्य प्रशासनिक विभाग की ओर से जारी एक अन्य आदेश में आईजी पंजीकरण जेएंडके का तबादला कर उन्हें उप सचिव सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग में भेजा गया है। इसी तरह जेकेएएस अजीत सिंह को मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विभाग प्राधिकरण, बनी बसोहली हेडक्वार्टर बसोहली बनाया गया है। जेकेएएस राजेश लखन को मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास प्राधिकरण बिलावर डुग्गन हेडक्वार्टर बिलावर बनाया गया है।