जम्मू। ब्रिगेडियर संजीव कुमार एनसीसी निदेशालय के उपमहानिदेशक बनाए गए हैं। वह कटड़ा के रहने वाले हैं। सैनिक स्कूल नगरोटा और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र भी रहे हैं। दिसंबर 1988 में ईएमई के कोर में संजीव कुमार ने कमीशन प्राप्त किया। उनकेपास विभिन्न रेजिमेंटल, कमांड और स्टाफ नियुक्तियों में काम करने का अनुभव है। उन्होंने रक्षा एवं सामरिक अध्ययन में मास्टर ऑफ साइंस (रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज), मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (उच्च रक्षा प्रबंधन पाठ्यक्रम) और मास्टर ऑफ फिलॉसफी (नेशनल डिफेंस कॉलेज) की है। विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें दो बार चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। स्कूल के दिनों में एनसीसी के सक्रिय सदस्य होने के कारण ब्रिगेडियर संजीव युवाओं को प्रेरित करने और राज्य में एनसीसी के लिए सार्थक योगदान देने के लिए उपयुक्त हैं।