फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त न्यायाधीश राहुल भारती और मोक्षा खजूरिया ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उच्च न्यायालय में नियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीशों राहुल भारती और मोक्षा खजुरिया काजमी ने सोमवार को शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल ने दोनों को शपथ दिलाई। इस मौके पर उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश भी मौजूद रहे। मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता, कानून विभाग के सचिव अचल सेठी समेत कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें कि इन दोनों न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद अब उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 15 हो गई है। हालांकि अभी भी दो न्यायाधीशों के पद खाली हैं। दोनों न्यायाधीश जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ वकील रहे हैं। दोनों के नाम प्रदेश की तरफ से भेजे गए थे। इन पर राष्ट्रपति ने मुहर लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें