फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी : व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड में हरियाणा के सचिन पहले स्थान पर रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। 41वीं एनटीपीसी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन रिकर्व स्पर्धा में बुधवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। रिकर्व में 70 मीटर ओवर ऑल पुरुष वर्ग में बसंत कुमार ने पहला, परवीन जाधव ने दूसरा और महाराष्ट्रा के पार्थ सुशांत सौंखे ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं पुरुष वर्ग में व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड में हरियाणा के सचिन गुप्ता ने पहला, पीएसपीबी यूनिट के अतानु दास ने दूसरा और हरियाणा के पारस हुड्डा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 70 मीटर महिला वर्ग में झारखंड की अंकिता ने पहला, पीएसपीबी यूनिट की दीपिका कुमारी ने दूसरा और हरियाणा की भजन कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड में हरियाणा की रिद्धी ने पहला, एआईपीएससीबी यूनिट की दिप्ती कुमारी ने दूसरा और पीएसपीबी यूनिट की दीपिका कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ महिला, पुरुष और मिश्रित टीम स्पर्धा में मुकाबले के विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह मुख्य अतिथि मौजूद रहे। चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों से आए 42 टीमों के एक हजार तीरंदाज भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें