फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जेकेएस अफसरों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। गृह विभाग के विशेष सचिव खालिद मजीद को इसी पद पर स्कूल शिक्षा, एडीसी भद्रवाह राकेश कुमार को वित्त विभाग में अतिरिक्त सचिव, एसडीएम रामसू दिल मीर को एडीसी भद्रवाह बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से जारी आदेश के अनुसार संयुक्त निदेशक पर्यटन कश्मीर तब्बसुम शफत कामिल को डीसी स्टेट टैक्स श्रीनगर, एसडीएम डूडू प्रदीप सिंह चिब को अतिरिक्त सचिव उच्च शिक्षा, पुंछ के जल संरक्षण परियोजना के प्रबंधक शाजिया कौसर को डीसी स्टेट टैक्स जम्मू तथा उप निदेशक जनजातीय कमलेश रानी को अतिरिक्त सचिव समाज कल्याण विभाग के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें