जम्मू। अनधिकृत गैर हाजिरी के मामले में सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार ने श्रीनगर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के चीफ इंजीनियर कार्यालय में जूनियर इंजीनियर असमा बाली को बर्खास्त कर दिया है। इस संबंध में जारी आदेश के तहत असमा बाली की सेवाओं को 27 जनवरी 2010 से समाप्त कर दिया गया है। असमा बीस मार्च 2007 को श्रीनगर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के चीफ इंजीनियर कार्यालय में जूनियर इंजीनियर नियुक्त हुई थी। एक अगस्त 2007 से 28 जनवरी 2008 तक वह बिना वेतन के छुट्टी पर चली गई थीं। 24 अप्रैल 2008 से वह 135 दिनों के मातृत्व अवकाश और 17 दिसंबर 2009 से 51 दिन के लिए छुट्टी पर चली गई थी। इसके बाद 27 जनवरी 2010 से वह अनधिकृत तौर पर गैर हाजिर चल रही थी।