जम्मू। मंडलायुक्त जम्मू डॉ. राघव लंगर ने कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी संस्थानों, लर्निंग केंद्रों, विश्वविद्यालयों और सुरक्षाबलों को अपने स्तर पर आइसोलेशन सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बिना लक्षण वाले संक्रमित मरीजों को वहीं आइसोलेट किया जा सके। इसमें कोविड एसओपी का गंभीरता से पालन करने के साथ नियमित सैनिटाइजेशन, कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। संबंधित जिला उपायुक्त और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऐसे संस्थानों में सभी जरूरी कोविड जरूरतों को सुनिश्चित बनाएंगे।