जम्मू। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित करने की संभावनाओं को तलाशने के लिए सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। समिति में समाज कल्याण, संस्कृति विभाग के प्रशासनिक सचिव व मंडलायुक्त जम्मू को सदस्य बनाया गया है। ज्ञात हो कि रविवार को युवा राजपूत सभा के प्रतिनिधिमंडल को उप राज्यपाल ने आश्वस्त किया था कि छुट्टी के लिए शीघ्र ही कमेटी का गठन किया जाएगा। कहा था कि महाराजा हरि सिंह किसी एक समुदाय या धर्म के नहीं थे। उन्होंने सभी धर्मों को बराबर समझा है। इसलिए उनकी जयंती पर सरकारी अवकाश की घोषणा के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा।