जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में इसी माह होने वाली परीक्षाएं स्थगति कर दी गई हैं। यूजी-पीजी इंटेग्रेटेड के तीसरे, पाचंवें, सातवें और नौवें सेमेस्टर की वार्षिक परीक्षाएं होनी थीं, लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रसार के मद्देनजर विवि ने परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है। कोरोना की स्थिति के अनुसार परीक्षा की अगली तारीख निर्धारित की जाएगी। विवि के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रसाल सिंह ने बताया कि छह जनवरी से कक्षाएं भी ऑनलाइन मोड से जारी हैं। शिक्षण और गैर शिक्षण स्टाफ ही विवि में आ रहा है।