फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना निर्देशावली में कोई बदलाव नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में कोरोना निर्देशावली के मामले में कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। मुख्य सचिव डा अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता में हुई आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी कमेटी ने इस संबंध में नई निर्देशावली जारी कर दी हैं। पूर्व की तरह ही तीन से ज्यादा मामले आने पर पचास से 150 मीटर के दायरे में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जाना और कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी देने के लिए स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन विभाग को प्रभावी जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा हैं। सभी जिला उपायुक्तों को कड़ाई से कोविड उपयुक्त व्यवहार पर कड़ाई से अमलीजामा पहनाने के निर्देश जारी किए। जिला उपायुकतो को पुलिस व कार्यकारी मेजिस्ट्रेट पर आधारित संयुक्त टीमो का गठन कर कोविड उपयुक्त व्यवहार को सुनिश्चित करने के लिए संयुकत टीमों से दैनिक रिपोर्ट हासिल करने के लिए भी कहा गया। प्रदेश के गृह सचिव भी प्रदेश में कोविड उपयुक्त व्यवहार के पालन पर करीबी निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें