फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 सब इंस्पेक्टरों के पदों के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग में 800 सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू होंगे। पहली बार जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) द्वारा परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। 10 नवंबर से 10 दिसंबर तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष तक रखी गई है। एक जनवरी 1993 से एक जनवरी 2003 के बीच में जन्मे युवा इसके लिए योग्य उम्मीदवार होंगे। सामान्य वर्ग के आने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 550 रुपए, जबकि आरक्षित वर्ग एसी-एसटी से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये शुल्क रखा गया है। सब-इंस्पेक्टर के पदों के लिए आयु सीमा बढ़ाने की मांग काफी उम्मीदवार कर रहे थे, लेकिन सरकार ने ऐसा कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें