फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पोपलर आयोग गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में पोपलर आयोग का गठन किया गया है। सरकार की ओर से बनाई गई समिति की सिफारिशों पर आयोग प्रदेश में पोपलर के परिचय, खेती, उपयोग और विनियमन के विभिन्न पहलुओं पर काम करेगा। उच्च न्यायालय के एक आदेश के बाद पोपलर को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है। आयोग में प्रधान मुख्य संरक्षक वन (एचओएफएफ) को चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा प्रधान मुख्य संरक्षक वन/निदेशक सोशल फारेस्ट्री विभाग जेएंडके को सदस्य, मुख्य संरक्षक वन जम्मू/कश्मीर और डीन कॉलेज आफ फारेस्ट्री स्कास्ट कश्मीर/जम्मू को सदस्य (सचिव), निदेशक फारेस्ट रिसर्ट इंस्टीट्यूट जेएंडके या कोई प्रतिनिधि, निदेशक हिमालयन फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, शिमला या प्रतिनिधि (शोध विशेषज्ञ) को सदस्य, क्षेत्रीय निदेशक सोशल फारेस्ट्री विभाग कश्मीर को सदस्य सचिव, जनरल सचिव साउथ कश्मीर वुड सप्लाई यूनियन, प्रधान पेंसिल स्लाट/ब्लाक मैन्युफेक्चरिंग एसोसिएशन कश्मीर, डॉ. आरसी धीमान विशेषज्ञ, असीफाह पाडरू अतिरिक्त एडवोकेट जनरल, उच्च न्यायालय कश्मीर, नदीम कादरी को सदस्य, दो किसान/नर्सरी उत्पादक, विशेष सचिव (प्रौद्योगिकी), वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें