जम्मू। शहर में कई जगह शराब की दुकानें खुलने को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को रिहाड़ी और सरवाल क्षेत्र के पास शराब की दुुकान खुलने के विरोध में लोग खड़े हो गए। लोगों ने कहा कि दुकान खुलने नहीं देंगे। हालांकि दुकानदार के पास दुकान खोलने का सरकारी आदेश था। इसके चलते पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दुुकान खोली गई।